Children were made aware under the Plastic-Free School Campaign(प्लास्टिक मुक्त विद्यालय अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक)

Bemetara पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा संकल्प के माध्यम से मिडिल स्कूल सिंघोरी एवं हाई स्कूल सिंघोरी में “प्लास्टिक मुक्त स्कूल” अभियान चलाया गया। इस दौरान पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और इसके उपयोग को कम करने के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान बच्चों को बताया गया कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग न केवल मिट्टी और जल को प्रदूषित करता है, बल्कि पशु-पक्षियों एवं मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को प्लास्टिक की जगह कपड़े एवं कागज से बने थैलों का उपयोग करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को “प्लास्टिक का उपयोग कम करें, पर्यावरण को सुरक्षित रखें” का संदेश दिया गया। बच्चों ने भी पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने और विद्यालय एवं घर-परिवार के आसपास प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संकल्प लिया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षा संकल्प के निदेशक देवेंद्र कुमार , संयोजिका दीपिका साहू, सदस्य नुतेश्वर चंद्राकर, रामगोपाल चंद्राकर, प्रशांत बघेल, सरिता बंजारे, राजेश गायकरवाड़, तथा सरस्वती साहू प्रधान पाठकपूनम साहू (CSC) एवं धनीराम बंजारे (CSC) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शिक्षा संकल्प के सदस्यों ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना समय की आवश्यकता है। यदि विद्यार्थी आज से ही प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को समझकर इसके उपयोग को कम करने का प्रयास करें, तो आने वाले समय में समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल प्लास्टिक मुक्त विद्यालय तक सीमित न रखते हुए प्लास्टिक मुक्त घर, गांव और समाज की दिशा में प्रेरित करना रहा। इस पहल से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment