
शिक्षा संकल्प ने ‘इंडिया स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता की दी विस्तृत जानकारी
“कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता, 2026-27 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू”। विद्यार्थियों में अंग्रेजी शब्दावली, सही वर्तनी एवं भाषाई कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली ‘इंडिया स्पेलिंग बी’ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के संबंध में शिक्षा संकल्प द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में भारतभर के कक्षा 1 से 9 तक के स्कूली विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
शिक्षा संकल्प द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी अंग्रेजी शब्दावली और सही वर्तनी की क्षमता परखने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है।
तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता

‘इंडिया स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता को तीन चरणों में आयोजित किया जाता है। पहला चरण विद्यालय स्तर, दूसरा क्षेत्रीय/राज्य स्तर तथा अंतिम चरण राष्ट्रीय फाइनल होता है। विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी अगले चरण के लिए चयनित होते है
प्रतियोगिता में कक्षा 1 से कक्षा 9 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। स्कूलों के लिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। निर्धारित न्यूनतम नामांकन पूरा नहीं होने की स्थिति में विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से भी पंजीकरण कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार व्यक्तिगत पंजीकरण के लिए ₹270 शुल्क निर्धारित है, जबकि पात्र स्कूल निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा की सुविधा है।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की व्यवस्था के अनुसार ऑनलाइन अथवा लिखित/ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इससे अलग-अलग क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने में सुविधा होगी।

2026-27 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू
2026-27 सत्र के लिए पंजीकरण वर्तमान में खुले हुए हैं। इच्छुक विद्यालय एवं विद्यार्थी इंडिया स्पेलिंग बी के पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के नियम, पात्रता, प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देश भी संबंधित पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।शिक्षा संकल्प ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालयों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों को इस तरह की शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में शब्द ज्ञान, सही उच्चारण एवं वर्तनी, आत्मविश्वास तथा अंग्रेजी भाषा के प्रति रुचि विकसित करने में मदद मिल सकती है।
इसी तारतम्यता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सिंघौरी में कक्षा 6वीं के बच्चो का जाँच परीक्षा लेकर इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य संजय प्यासे के मार्गदर्शन में तथा शिक्षा संकल्प के निदेशक देवेन्द्र कुमार, संयोजक दीपिका साहू एवं सदस्य नुतेश्वर चंद्राकर के द्वारा संपन्न कराया गया। जाँच परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चो को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।