परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की परीक्षा का योजन 4 दिसंबर 2024 को होंगी। जिनकी तैयारी हेतु निर्धारित समय में प्रश्नों की समझ सही ढंग से हो इनके लिए अभ्यास की निरंतर आवश्यकता है। इसी संबंध में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघौरी में बस्ता मुक्त दिवस पर बच्चों को प्रोजेक्टर की मदद से प्रश्नों का अभ्यास संबंधित शिक्षकों द्वारा समझाया गया। देवेन्द्र साहू ने परख सर्वेक्षण के बारे में बताया कि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण, छात्रों के आकलन और मूल्यांकन के लिए एक सर्वेक्षण है। यह सर्वेक्षण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के सिद्धांतों पर आधारित है। परख सर्वेक्षण के ज़रिए, छात्रों की योग्यता का आकलन किया जाता है। इसमें, छात्रों की आलोचनात्मक सोच, समस्या-समाधान, और विश्लेषणात्मक कौशल पर ध्यान दिया जाता है। परख सर्वेक्षण के कुछ प्रमुख उद्देश्य ये हैं:
सीखने के नतीजों की निगरानी करना,
राज्य उपलब्धि सर्वेक्षण (एसएएस) और राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) का मार्गदर्शन करना,
स्कूल बोर्डों को 21वीं सदी की कौशल ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करना,
स्कूल बोर्डों के बीच सहयोग बढ़ाना,
सभी स्कूल बोर्डों में शिक्षार्थियों के बीच शैक्षिक मानकों की समानता सुनिश्चित करना है।